लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 7,796 नए मामले, 77 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:27 IST

Open in App

अमरावती, आठ जून आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,796 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,71,007 हो गयी जबकि इस दौरान 77 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,629 हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में 14,641 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 16,51,790 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,07,588 हो गयी है।

पूर्वी गोदावरी जिले में एक दिन में 1,302 नए मामले जबकि चित्तूर में 1,210 नए मामले दर्ज किए गए। अनंतपुरमू में 918, पश्चिम गोदावरी में 755, विशाखापत्तनम में 672 और गुंटूर में 518 नए मामले सामने आए जबकि शेष अन्य सात जिलों में नए मामलों की संख्या 500 से कम रही। चित्तूर में इस महामारी के कारण सर्वाधिक 12 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद पश्चिम गोदावरी जिले में इसके संक्रमण के कारण 10 लोगों की मौत हुई है।

आंध्र में संक्रमण की दर 8.7 प्रतिशत हो गयी है। कोविड-19 से ठीक होने की दर 93 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 0.65 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है।

अनंतपुरमू और एसपीएस नेल्लोर में आठ-आठ, श्रीकाकुलम में सात, पूर्वी गोदावरी और विशाखापत्तनम में छह-छह, विजयनगरम में पांच, गुंटूर और प्रकाशम में चार-चार, कुरनूल में तीन, कडप्पा और कृष्णा में दो-दो मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह