लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 775 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 13, 2021 22:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 मार्च गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 775 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 2,77,397 पर पहुंच गई। साथ ही, इस महमारी के दो मरीजों की जान चली जबकि 579 मरीजों ने इस संक्रमण को मात दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक कोविड-19 के 4,422 मरीजों की जान चली गय जबकि 2,68,775 रोगी ठीक हुए। स्वस्थ हुए मरीज अबतक के संक्रमितों का 96.89 प्रतिशत है। वर्तमान में 4200 मरीज उपचाररत हैं जिनमें से 53 की हालत गंभीर हैं ।

अधिकारी ने बताया कि एक मरीज की अहमदाबाद में जबकि एक मरीज की सूरत में मौत हो गयी।

राज्य की एक विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को 1,20,707 को कोविड-19 टीका लगाया गया। उनमें 90,829 बुजुर्ग तथा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल के अधिक आयु के लोग हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार इसी के साथ राज्य में 19,33,388 लोगों को पहली खुराक दे दी गयी है जबकि 4,87,135 लोगों को दूसरी खुराक भी दे दी गयी है।

दादरा नागर हवेली, दमन एवं दीव में शनिवार को कोविड-19 के चार नये मामले सामने आये। इसी के साथ इन केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमितों की संख्या 3,406हो गयी है। उनमें 3,377 मरीज स्वस्थ हो गये जबकि दो मरीज की जान चली गयी। फिलहाल 27 मरीज उपचाररत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग