लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 772 नये मामले, सात की मौत

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:22 IST

Open in App

हैदराबाद, सात जुलाई तेलंगाना में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 772 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 6.29 लाख से अधिक पर पहुंच गयी है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में महामारी से सात लोगों की मौत हुयी है जिससे मरने वालों की संख्या 3,710 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 11,472 है ।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में ताजा मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 6,29,054 हो गयी है 748 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ कर 6,13,872 पर पहुंच गयी है।

इस बीच सरकार की ओर से जारी एक अन्य विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदेश में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड—19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 18 लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है ।

इस बीच,अस्थायी तौर पर भर्ती नर्सों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी कारण हटा दिया गया है और उन्होंने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह