लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक बाजार में खाद्य सामग्री खाने के बाद 77 ग्रामीण बीमार

By भाषा | Updated: October 20, 2021 15:34 IST

Open in App

राजनांदगांव, 20 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में साप्ताहिक बाजार में कथित तौर पर खाद्य सामग्री खाने के बाद 57 बच्चों सहित कम से कम 77 लोग बीमार हो गए हैं।

इनमें से 26 लोगों को बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि अन्य को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

राजनांदगांव जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ मिथलेश चौधरी ने बताया कि जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गातापार कला गांव में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान कथित रूप से कुछ खाद्य सामाग्री खाने से 77 लोग बीमार हो गए।

चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली है कि ग्रामीणों ने बाजार में पानी-पुरी और अन्य चीजें खाई थीं, बाद में शाम को उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और उन्हें उल्टियां हुईं, जिसके बाद उन्हें पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि बीमारों की हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिले के पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 26 ग्रामीणों की स्थिति सामान्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अन्य लोगों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। इनकी हालत खतरे से बाहर है।

चौधरी ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण विषाक्त भोजन के कारण बीमार हुए हैं, हालांकि जांच के बाद ही इस संबंध में सही जानकारी मिली सकेगी।

इस महीने की छह तारीख को राज्य के महासमुंद जिले के एक गांव में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भोजन करने के बाद करीब 100 लोग बीमार हो गए थे। वहीं 17 अक्टूबर को इसी तरह की घटना में बिलासपुर जिले के एक गांव में 17 लोग बीमार पड़ गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल