लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नए मामले

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए तथा महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण की दर 0.10 प्रतिशत है। राष्ट्रीय राजधानी में 12 जुलाई को संक्रमण के 76 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.11 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 84 और लोग ठीक हो गए थे। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया था। बुलेटिन में कहा गया कि शहर में अब तक संक्रमण के 14,35,281 मामले सामने आ चुके हैं और 14,09,572 मरीज ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 25,021 मरीजों की मौत हो चुकी है। महामारी से होने वाली मौत की दर 1.74 प्रतिशत है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कुल 1,29,054 लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया, जिसमें से 36,507 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

अब तक कुल 90,73,103 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है जिनमें से 21,31,907 लोगों को दूसरी खुराक भी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल