लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नए मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2020 11:36 IST

Open in App

ईटानगर, पांच नवंबर अरुणाचल प्रदेश में 77 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 15,160 हो गई।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई।

राज्य में इस महामारी से अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ एल जाम्पा ने कहा कि राजधानी परिसर क्षेत्र से सर्वाधिक 21 मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा अपर सुबनसिरी से आठ और अपर सियांग से सात मामले सामने आए।

अरुणाचल प्रदेश में अभी 1,645 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 13,472 मरीज ठीक हो चुके हैं।

डॉ जाम्पा ने कहा कि राज्य में अब तक 3,25,823 नमूनों की जांच हो चुकी है जिनमें से 1,971 नमूनों की जांच बुधवार को हुई।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू