लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 77 नए मामले

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:27 IST

Open in App

रायपुर, 13 अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 77 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,03,614 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 63 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 100 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 77 मामले आए हैं। रायपुर जिले में दो, दुर्ग में चार, बालोद में दो, धमतरी में पांच, महासमुंद में एक, गरियाबंद में तीन, बिलासपुर में चार, रायगढ़ में पांच, कोरबा में चार, जांजगीर चांपा में छह, मुंगेली में एक, सरगुजा में एक, कोरिया में दो, बलरामपुर में एक, जशपुर में आठ, बस्तर में 11, कोंडागांव में तीन, दंतेवाड़ा में तीन, सुकमा में दो, कांकेर में तीन, नारायणपुर में एक और बीजापुर में पांच मामले मिले।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,03,614 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,88,646 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, राज्य में 1,423 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,545 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,800 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल