लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 77 आईएएस अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:36 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 जून गुजरात सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को एक प्रधान सचिव और विभिन्न जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 77 अधिकारियों का तबादला किया।

सामान्य प्रसाशन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, शिक्षा विभाग (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा) की प्रधान सचिव अंजू शर्मा को श्रम एवं रोजगार विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। शर्मा के स्थान पर गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस जे हैदर को तैनाती दी गई है।

इसके मुताबिक, श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव हर्षद पटेल को हैदर के स्थान पर जीएसआरटीसी का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। जामनगर के जिलाधिकारी रविशंकर का तबादला कर उन्हें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। रविशंकर को सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सामान्य प्रसाशन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, राजकोट, सूरत और वड़ोदरा को नए जिलाधिकारी मिले हैं जबकि राजकोट, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ के नगर निगमों के नए आयुक्तों की भी तैनाती की गई है।

इसके मुताबिक, अहमदाबाद जिला विकास अधिकारी अरुण महेश बाबू को राजकोट का जिलाधिकारी बनाया गया है। महिसागर के जिलाधिकारी आर बी बराड को वड़ोदरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अमरेली के जिलाधिकारी आयुष संजीव ओक को सूरत का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। ओक ने धावल पटेल का स्थान लिया है, जिन्हें गांधीनगर का नया निगम आयुक्त बनाया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, पंचमहल के जिलाधिकारी अमित अरोड़ा को राजकोट का निग आयुक्त बनाया गया है जबकि दोहाद के जिलाधिकारी विजय कुमार खरादी जामनगर में निगम के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे।

इसके मुताबिक, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, मेहसाणा, आणंद, पंचमहल, अरावली, जामनगर, वलसाड, कच्छ, तापी, सुरेंद्रनगर, अमरेली और छोटा उदयपुर जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं