76th Republic Day Celebration: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो होंगे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2025 10:06 IST2025-01-12T10:06:09+5:302025-01-12T10:06:50+5:30
76th Republic Day Celebration: पिछले वर्ष 2024 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे।

file photo
76th Republic Day Celebration: 76वां गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। भारत ने मुख्य अतिथि की घोषणा कर दी है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार यह बात कही। हालांकि, भारत ने अभी तक इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की औपचारिक घोषणा नहीं की है। आमतौर पर गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की घोषणा कुछ महीने पहले ही कर दी जाती है। माना जा रहा है कि नई दिल्ली द्वारा आपत्ति जताये जाने के बाद, सुबियांतो के भारत दौरा संपन्न करने के तुरंत बाद पाकिस्तान की यात्रा करने की संभावना नहीं है। हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जकार्ता ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के भारत दौरे के बाद पाकिस्तान की यात्रा की योजना बनाई है।
भारत ने अब तक इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की औपचारिक घोषणा नहीं की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबियांतों के दौरे के दौरान उनके साथ व्यापक बातचीत करेंगे। भारत हर वर्ष विश्व नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। पिछले वर्ष 2024 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 2023 में मुख्य अतिथि थे।