लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 767 नए मामले, तीन की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:31 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 जुलाई तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 767 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या 6.33 लाख से अधिक हो गई, जबकि तीन और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 3,738 हो गई।

राज्य सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया कि खम्मम जिले में सबसे अधिक 84 मामले आए, इसके बाद ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में 77 मामले आए हैं। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,064 है।

राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,33,146 है, जबकि 848 और लोगों के ठीक होने के साथ ही राज्य में अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 6,19,344 हो गई है।

मंगलवार को 1.18 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल मिलाकर 1.99 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। बुलेटिन में कहा गया कि प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच किए गए नमूनों की संख्या 5.36 लाख से अधिक है।

संक्रमण के मामलों में मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमशः 0.59 प्रतिशत और 97.82 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह