लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 7,664 नए मामले आए, 129 की मौत

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:37 IST

Open in App

रायपुर, 15 मई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 7,664 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,07,589 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 387 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 11,088 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 129 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 7,664 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 466, दुर्ग से 288, राजनांदगांव से 222, बालोद से 352, बेमेतरा से 100, कबीरधाम से 223, धमतरी से 183, बलौदाबाजार से 343, महासमुंद से 234, गरियाबंद से 158, बिलासपुर से 367, रायगढ़ से 617, कोरबा से 370, जांजगीर चांपा से 489, मुंगेली से 200, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 169, सरगुजा से 432, कोरिया से 412, सूरजपुर से 520, बलरामपुर से 434, जशपुर से 360, बस्तर से 235, कोंडागांव से 55, दंतेवाड़ा से 91, सुकमा से 40, कांकेर से 226, नारायणपुर से 45, बीजापुर से 30 और अन्य राज्य से तीन मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,07,589 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 7,85,598 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,10,401 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 11,590 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,52,690 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2963 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो