लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 7,646 नए मामले, 53 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 30, 2021 10:54 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 7,646 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4.35 लाख से अधिक हो गई, जबकि 53 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,261 है।

शुक्रवार को जारी एक सरकारी बुलेटिन में 29 अप्रैल रात आठ बजे तक की जानकारी मुहैया कराते हुए कहा गया कि सबसे अधिक 1,441 मामले वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से सामने आए। इसके बाद मेडचल मल्काजिगरी से 631 और रंगारेड्डी से 484 मामले सामने आए।

राज्य में कोरोना वायरस के कुल 4,35,606 मामले आ चुके हैं जबकि 5,926 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,55,618 है।

राज्य में 77,727 मरीज उपचाराधीन हैं और बृहस्पतिवार को 77 हजार नमूनों की जांच की गई।

अभी तक 1.29 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में मृत्यु दर 0.51 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.1 प्रतिशत है।

अलग से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में 40 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले ली है जबकि 29 अप्रैल तक 5.96 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल