लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 7,643 नए मामले, 77 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 अक्टूबर केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 7,643 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,59,434 हो गई है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान महामारी से 77 और मरीजों की मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में 27,002 संक्रमितों की जान जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 10,488 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 47,60,781 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 80,262 है।

विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में से त्रिशूर में सर्वाधिक 1,017 नए मामले सामने आए। इसके बाद तिरुवनंतपुरम में 963 और एर्णाकुलम में कोरोना वायरस संक्रमण के 817 नए मामले दर्ज किए गए।

गौरतलब है कि अगस्त में ओणम त्योहार के बाद केरल में एक समय प्रतिदिन कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। लेकिन, अब संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 82,408 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 2,92,178 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 9,810 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथक-वास में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर