लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड-19 के 762 नये मामले, 11 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 26, 2021 00:57 IST

Open in App

कोलकाता, 25 सितंबर पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 के 762 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 15,65,645 हो गई। राज्य में संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़ कर 18,727 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

उत्तर 24 परगना में कोविड​​-19 के तीन मरीजों की मौत हुई जबकि कोलकाता और नादिया में संक्रमण के कारण दो-दो लोगों ने दम तोड़ा।

संक्रमण के नये मामलों में कोलकाता में सर्वाधिक 137 मामले सामने आए जबकि उत्तर 24 परगना में 127 नये मरीज मिले।

बंगाल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 766 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 15,39,244 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या अभी 7,674 है। बंगाल में बीते 24 घंटे के दौरान 41,046 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक 1.79 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है। बंगाल में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.31 प्रतिशत है।

बंगाल में शनिवार को 9,42,011 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया। राज्य में अब तक 5.48 करोड़ से अधिक लोग टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं