लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण में 76.16 फीसदी मतदान

By भाषा | Updated: April 10, 2021 20:01 IST

Open in App

कोलकाता, दस अप्रैल पश्चिम बंगाल में चौथे चरण में पांच जिलों के 44 विधानसभा सीटों पर शनिवार शाम पांच बजे तक 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 79.73 प्रतिशत मततदान कूचबिहार जिले में हुआ, जबकि हुगली जिले में 76.2 फीसदी मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले में 75.49 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि हावड़ा में 75.03 प्रतिशत और अलीपुरदुआर में 73.65 प्रतिशत वोट पड़े।

हावड़ा के नौ, दक्षिण 24 परगना जिले के 11, अलीपुरदुआर के पांच, कूचबिहार के नौ और हुगली जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक चुनाव हुए।

सीआईओ कार्यालय की तरफ से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में 84.13 प्रतिशत, दूसरे चरण में 86.11 फीसदी और तीसरे चरण में 84.61 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य में मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता