कर्नाटक में कोरोना से संक्रमण के 761 नए मामले, सात मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:36 IST2021-01-07T21:36:48+5:302021-01-07T21:36:48+5:30

कर्नाटक में कोरोना से संक्रमण के 761 नए मामले, सात मरीजों की मौत
बेंगलुरू, सात जनवरी कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण के 761 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 9,24,898 हो गयी। वहीं सात मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 12,131 तक पहुंच गयी।
स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इस बीच 812 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अब तक कुल 9,03,629 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
राज्य में अब 9,119 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।