लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण में 76.07 फीसदी मतदान

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें और अंतिम चरण के मतदान में 76.07 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

यह आंकड़ा शाम पांच बजे तक का है और उस वक्त मतदान जारी था।

आयोग ने एक बयान जारी कर बताया कि अंतिम चरण में 35 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 11,860 मतदान केंद्रों पर मतदान ‘शांतिपूर्ण’ रहा।

सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में अमताली माध्यमिक शिक्षा केंद्र नामक मतदान केंद्र पर बृहस्पतिवार को ही फिर से मतदान संपन्न हुआ।

गत 10 अप्रैल को कूचबिहार में केंद्रीय सुरक्षा बलों की ओर से कथित तौर पर की गई गोलीबारी में पांच लोगों के मारे जाने के बाद इस मतदान केंद्र पर मतदान निलंबित कर दिया गया था। आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों की राइफल छीनने का प्रयास किया था जिसके बाद गोलीबारी की गई

आयोग के मुताबिक, आठवें चरण के मतदान में 11,860 बैलट यूनिट, 11,860 कंट्रोल यूनिट और 11,860 वीवीपैट का उपयोग किया गया।

चुनाव आयोग के बयान में कहा गया है, ‘‘ईवीएम और वीवीपैट के काम नहीं करने का अनुपात पिछले कुछ दौर के मतदान के तुलनात्मक ही रहा।’’

आमतौर पर एक ईवीएम के साथ एक कंट्रोल यूनिट, कम से कम एक बैलट यूनिट और एक पेपर ट्रेल मशीन होती है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार तक 339.45 करोड़ रुपये की नकदी, शराब और मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दूसरी वस्तुएं जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई। यह आंकड़ा 2016 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 7.65 गुना अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल