लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में 76 प्रतिशत लाभार्थियों को लगा कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:56 IST

Open in App

अगरतला, 13 जुलाई त्रिपुरा की लाभार्थी जनसंख्या में से 76 प्रतिशत से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है और 25 फीसदी लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य में अभी संक्रमण की दर 4.3 प्रतिशत है और दो सप्ताह के बाद इसके घटने की उम्मीद है।

त्रिपुरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शिव जायसवाल ने बताया कि टीके के लाभार्थी 26.24 लाख लोगों में से 20 लाख से अधिक (76.22 प्रतिशत) को टीका लगाया जा चुका है और 6.47 लाख (24.64 प्रतिशत) को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

मार्च में त्रिपुरा की जनसंख्या 40.19 लाख थी। जायसवाल ने कहा, “16.3 लाख लोग 18 से 44 आयु वर्ग (62.1 प्रतिशत) की श्रेणी में हैं और 9.94 लाख लोग 45 वर्ष से अधिक (37.9 प्रतिशत) आयु वाले हैं।” कोविड-19 के लिए राज्य निगरानी अधिकारी दीप देववर्मा ने कहा कि दो सप्ताह बाद संक्रमण की दर घटने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए