लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड-19 से जदयू विधान पार्षद समेत 76 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 8, 2021 23:00 IST

Open in App

पटना/चंडीगढ़, आठ मई बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जदयू के एक विधान पार्षद समेत 76 लोगों की मौत के बाद राज्य में महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 3,215 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी ।

विभाग के अनुसार कल से 12,948 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस दौरान 14,902 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या दो हजार तक गिरकर 1.12 लाख रह गई है।

मृतकों में जदयू के विधान पार्षद तनवीर अख्तर भी शामिल हैं, जिन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यहां आईजीआईएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली।

वह एक महीने से भी कम समय में कोविड-19 से जान गंवाने वाले राज्य विधान परिषद के दूसरे सदस्य हैं। लगभग 15 दिन पहले भाजपा विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी का महामारी से निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राज्य में पिछले साल मार्च से लेकर अब तक 58.02 लाख लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 46.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 79.27 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

वहीं, पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 171 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 10,315 हो गई। संक्रमण के 9,100 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 4,33,689 हो गई है।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 71,948 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब