लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सामने आये कोविड-19 के 76 नये मामले, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:10 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन जुलाई गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 76 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,23,763 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 10,067 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 190 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 8,11,169 हो गयी है।

विभाग के अनुसार अहमदाबाद में 22, सूरत में 12, राजकोट और वड़ोदरा में सात सात तथा अमरेली में चार नये मरीजों का पता चला। गुजरात में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,527 है

इस बीच, केन्द्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आये, जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,539 हो गयी। आज तीन मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही इस केंद्रशासित प्रदेश में 10,495 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

गुजरात में शनिवार को 3,30,500 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया। राज्य में अब तक 2,65,42,078 लोग कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो