झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 7595 नए मामले, 106 मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: April 24, 2021 00:29 IST2021-04-24T00:29:11+5:302021-04-24T00:29:11+5:30

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 7595 नए मामले, 106 मरीजों की मौत
रांची, 23 अप्रैल झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7595 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,84,951 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के मुताबिक, झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 106 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 1,715 हो गई।
राज्य में फिलहाल 40,942 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 1,42,294 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
बुलेटिन के मुताबिक, मौत के ताजा मामलों में रांची के 53 मरीज और पूर्वी सिंहभूम के 14 मरीजों की मौत शामिल है।
राज्य में पिछले 24 घंटे में 73,903 नमूनों की जांच की गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।