लाइव न्यूज़ :

इन 8 बड़े एयरपोर्ट की 759 एकड़ जमीन किराये पर दी जाएगी, प्राइवेट कंपनियां बना पाएंगी होटल, रेस्त्रां और वेयर हाउस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 21, 2019 08:04 IST

Open in App

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) आठ बड़े एयरपोर्ट में स्थित अपनी 759 एकड़ जमीन किराये पर देना चाहता है ताकि निजी कंपनियां वहां होटल, रेस्त्रां और वेयर हाउस बना सकें. इससे मिलने वाले धन का उपयोग दूरदराज के इलाकों में एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में किया जाएगा.

प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एएआई ने कोलकाता एयरपोर्ट के पास 145 एकड़, अमृतसर एयरपोर्ट के नजदीक 45 एकड़ , भुवनेश्वर एयरपोर्ट के नजदीक कुछ जगह, जयपुर एयरपोर्ट के पास 35 एकड़, वाराणसी एयरपोर्ट के समीप 60 एकड़, लखनऊ एयरपोर्ट के नजदीक 217 एकड़, रायपुर एयरपोर्ट के पास 80 एकड़ और तिरुपति एयरपोर्ट के पास 117 एकड़ जमीन की पहचान की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जमीन संबंधित एयरपोर्ट में ही स्थित है.

नागर विमानन मंत्रालय के अधीन आने वाला भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देशभर में 129 एयरपोर्ट का परिचालन करता है. इनमें से 94 एयरपोर्ट 2017-18 में घाटे में चल रहे थे. अधिकारी ने कहा, ''जमीन किसी कंपनी या संगठन को 25 से 30 वर्ष के लिए पट्टे पर दी जा सकती है. इससे प्राधिकरण को सालाना एक निश्चित किराया मिलेगा.

टॅग्स :इंडियाबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह