लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 758 नए मामले सामने आए, चार महीनों में सबसे कम संख्या

By भाषा | Updated: December 25, 2020 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर दिल्ली में कोविड-19 के 758 नए मामले सामने आए। 16 अगस्त के बाद से ही एक दिन में आने वाले संक्रमण के मामलों की यह सबसे कम संख्या है। वहीं पिछले 24 घंटों में 30 संक्रमित मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 10,414 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,21,439 हो गई। पिछले 24 घंटों में 85,000 से अधिक नमूनों की जांच की गई और संक्रमित होने की दर 0.88 प्रतिशत दर्ज की गई।

यह दर भी पिछले आठ महीनों में सबसे कम रही। इसके पहले, 23 दिसंबर को संक्रमण की सबसे कम दर 0.9 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

17 अगस्त को दिल्ली में संक्रमण के 787 जबकि 16 अगस्त को 652 नए मामला सामने आए थे। दिल्ली में फिलहाल 7,267 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र