लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 7,555 नए मामले आए, 74 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:18 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 अक्टूबर केरल में रविवार को कोविड-19 के 7,555 नए मामले आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,45,115 हो गई है। राज्य में गत 24 घंटे के दौरान महामारी से 74 और मरीजों की मौत दर्ज की गई जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 26,865 संक्रमितों की जान जा चुकी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

वीणा जॉर्ज के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 10,773 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 47.39 लाख हो गई है। विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 87,593 हैं, जिसमें से केवल 10 प्रतिशत मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं।

जॉर्ज के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से त्रिशूर में सर्वाधिक 998 नए मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 975 और तिरुवनंतपुरम में कोरोना वायरस से संक्रमण के 953 नए मामले दर्ज किए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 73,157 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 3,11,361 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 10,205 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथक-वास में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लक्षित आबादी के 93.8 प्रतिशत (2,50,78,552) लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 45.5 प्रतिशत (1,21,69,186) लोगों ने टीके की दोनों खुराक प्राप्त कर ली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं