लाइव न्यूज़ :

भारत में अब तक 75,500 आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्र चालू हुए : केंद्र

By भाषा | Updated: April 14, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद देश में अब तक 75,532 आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एचडब्ल्यूसी) का परिचालन शुरू किया गया है वहीं दिसंबर 2022 तक 1.5 लाख ऐसे केंद्र शुरू करने की योजना है।

आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र शुरू किए जाने के तीन साल पूरा होने पर आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि 13 अप्रैल तक इन केंद्रों में 23.8 करोड़ से अधिक महिलाओं (53.7 प्रतिशत) की देखभाल की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार इस दौरान 44.24 करोड़ से अधिक लोग इन केंद्रों में आए।

मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जहां कहीं भी जाएं तो ऐसे केंद्रों का दौरा करें। इससे उन्हें केंद्रों के कामकाज की जानकारी भी मिलेगी और केद्रों की कमियों को दूर करने में भी मदद मिलेगी।

बयान के अनुसार हर्षवर्धन ने तीन साल पहले (2018 में) उस दिन को याद किया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगला में इस तरह के पहले केंद्र का उद्घाटन किया था।

बीआर आंबेडकर से उनकी जयंती पर प्रेरणा लेते हुए हर्षवर्धन ने कहा, "ये केंद्र उनके (आंबेडकर) दर्शन के करीब हैं, जो हमें सभी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए समाज में मानवीय गरिमा, समानता और सामाजिक न्याय के हमारे प्रयासों को प्रेरित करता है।’’

इन केंद्रों की भूमिका को स्वास्थ्य प्रणाली के लिए रीढ़ की हड्डी बताते हुए उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री के पास न केवल एक दृष्टि थी बल्कि इसे जमीन पर भी उतारा" और स्पष्ट किया कि यह कदम स्वास्थ्य को जन आंदोलन के रूप में संस्थागत बनाने में क्यों महत्वपूर्ण साबित होगा।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद भारत में अब तक 75,532 केंद्र चालू किए गए हैं और दिसंबर 2022 तक 1.5 लाख केंद्र चालू होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस आंदोलन की अगुवाई कर रही हैं क्योंकि अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा और एएनएम में महिलाएं शामिल हैं।

हर्षवर्धन ने कहा कि ऐसे केंदों की घर से निकटता और व्यक्तिगत देखभाल के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं जांच और इलाज के लिए आगे आयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया