बेंगलुरू, दो जनवरी कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण के 755 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 9,21,128 हो गयी। वहीं तीन मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 12,099 तक पहुंच गयी।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अब तक राज्य में ब्रिटेन से लौटने वाले 34 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
इस बीच 976 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 8,98,176 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
राज्य में अब 10,834 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।