लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड के 7545, कर्नाटक में 261 नए मामले

By भाषा | Updated: November 4, 2021 22:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु, चार नवंबर केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,545 नए मामले सामने आए हैं और महामारी से और 136 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कोविड-19 के 261 नए मामले सामने आए जबकि पांच और मरीजों की मौत हा गई।

केरल सरकार ने तिरुवनंतपुरम में बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 49.95 लाख को पार कर गए हैं जबकि कुल मृतक संख्या 32,734 पहुंच गई है।

सरकार की विज्ञप्ति में बताया गया है कि बुधवार से 5,963 और मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद 48,87,350 पहुंच गई है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में 74,552 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, 136 मौतों में से 55 पिछले कुछ दिनों में हुई हैं, जबकि 21 मौतों की पिछले साल जून तक दस्तावेजीकरण की कमी के कारण पुष्टि नहीं हो सकी थी। उसमें बताया गया है कि केंद्र के नए दिशा-निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद अपील के आधार पर 60 मौतों को कोविड से हुई मृत्यु माना गया है।

वहीं बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कर्नाटक में बृहस्पतिवार को 261 नए मामले सामने आए और पांच संक्रमितों की मौत हुई। इसके बाद कुल मामले बढ़ कर 29,89,275 पहुंच गए हैं जबकि कुल मृतक संख्या 38,0985 हो गई है।

विभाग के मुताबिक, दिन में 296 संक्रमितों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 29,72,884 हो गई है।

उसने बताया कि राज्य में 8267 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?