लाइव न्यूज़ :

पश्चिम ब‍ंगाल में कोरोना संक्रमण के 752 और असम में 499 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 12, 2021 00:35 IST

Open in App

कोलकाता/गुवाहाटी, 11 सितंबर पश्चिम बंगाल में शनिवार को 752 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 15,56,157 हो गई। इसके अलावा 14 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 18,567 पर पहुंच गई है। मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

वहीं, असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 499 नए मामले सामने आए और आठ रोगियों की मौत हुई।

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर 24 परगना और नदिया जिले में चार-चार जबकि जलपाईगुड़ी में तीन रोगियों की मौत हुई। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,203 है। 15,29,387 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। बीते 24 घंटे में 754 लोग ठीक हुए। ठीक होने की दर 98.28 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 1.73 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 42,824 टीके लगाए गए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को राज्य में कोविड-19 से आठ रोगियों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 5740 हो गई। संक्रमण के 499 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल तादाद 5,94,846 हो गई है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,566 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल