लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 7,515 नए मामले सामने आए, 20 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:59 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 अप्रैल केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 7,515 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11.80 लाख हो गई।

राज्य में नए संक्रमित मरीजों में 36 स्वास्थ्यकर्मी हैं। यहाँ अब 52,132 मरीजों का उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि 73,441 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 10.23 प्रतिशत रहा। वहीं 20 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,814 हो गई। कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,80,397 हो गई।

राज्य में एर्नाकुलम जिले से सबसे ज्यादा 1,162 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कोझिकोड से 867, त्रिशूर से 690, मल्लाप्पुरम से 633, कोट्टयम से 629 और तिरुवनंतपुरम से 579 मामले सामने आए हैं।

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच राज्य सरकार ने नए तरह के प्रतिबंध भी लगाए हैं। अब बंद कमरों में (इंडोर) की बैठकों और कार्यक्रमों में सिर्फ 100 लोग ही शामिल हो सकते हैं जबकि खुले में आयोजित कार्यक्रमों में 200 लोग शामिल हो सकते हैं। दुकानें रोजाना रात के नौ बजे बंद हो जाएंगी।

इस बीच, नगालैंड की राजधानी कोहिमा से प्राप्त समाचार के मुताबिक राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 11 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,427 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में फिलहाल 174 मरीजों का उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री एस. पी. फोम ने एक ट्वीट में बताया कि आज 11 नए मामले सामने आए हैं। वहीं तीन मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए। राज्य में अब तक कुल 11,995 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य के एकीकृत बीमारी निगरानी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर एन. किकोन ने बताया कि स्वस्थ होने की दर 96.52 फीसदी है। संक्रमण से 93 मरीजों की मौत हो चुकी है और 165 मरीज दूसरे राज्यों में जा चुके हैं।

इसी बीच राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर ऋतु थूर ने बताया कि 92,626 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह