लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विवि के पोर्टल पर 75,000 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के पहले तीन दिनों के भीतर करीब 75,000 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और दिन के अंत तक यह संख्या एक लाख तक पहुंचने की संभावना है।

विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अपना पहला वेबीनार बुधवार को दिया और अभ्यर्थियों को इसके बारे में जानकारी दी। दाखिले को लेकर सात अगस्त तक रोज वेबीनार का आयोजन होगा, जिसमें छात्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों से सवाल पूछ सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया दो अगस्त से शुरू की है जो 31 अगस्त तक चलेगी। विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में करीब 70,000 सीटें हैं।

विश्चिद्यालय ने अभी तक कट-ऑफ सूची जारी होने की तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन इसके 8-10 सितबंर के बीच आने की संभावना है।

दिल्ली विश्वविद्यालय कंप्यूटर केन्द्र के संयुक्त निदेशक प्रोफेसर संजीव सिंह ने बताया, ‘‘अभी तक 75,000 पंजीकरण हुए हैं। हमें आज संख्या एक लाख के पार पहुंचने की आशा है। मैं छात्रों से सूचना बुलेटिन पढ़ने का अनुरोध करता हूं। कृपया जिन दस्तावेजों को अपलोड करना है उनकी सूची बनाकर रखें। हमें छात्रों के ईमेल आ रहे हैं कि उन्होंने फॉर्म भरने में गलतियां की हैं। जैसे कि उन्होंने 12वीं के स्थान पर 10वीं का अंकपत्र अपलोड कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया समझने की कोशिश करें कि यह ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया है और एकबार अगर आप कोई सूचना अपलोड कर देते हैं तो उसे कोई भी नहीं बदल सकता है, विश्वविद्यालय के अधिकारी भी नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?