लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए 75 पीएसए संयंत्र स्थापित किए जाएंगे: पंजाब की मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: June 21, 2021 00:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जून पंजाब सरकार राज्य में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर आने की स्थिति में अस्पतालों को पर्याप्त चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में 75 प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन (पीएसए) संयंत्र स्थापित करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

मुख्य सचिव विनी महाजन ने राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा ऑक्सीजन के प्रबंधन की समीक्षा करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने के बाद वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को राज्य में सभी पीएसए संयंत्रों के शीघ्र संचालन के लिए प्रयास तेज करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बरनाला और नांगल में दो संयंत्रों को पहले ही चालू कर दिया गया है, जबकि अन्य पर काम जोरों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अमृतसर और पटियाला के मेडिकल कॉलेजों में दो पीएसए संयंत्र, जो परीक्षण के अधीन थे, को भी चालू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राज्य के सभी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को किसी भी आकस्मिक आवश्यकता से निपटने के लिए 5,000 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक भी प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पंजाब सरकार द्वारा विश्व बैंक की सहायता से खरीदे गए 3,000 ऑक्सीजन सांद्रक राज्य के अस्पतालों में वितरित किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?