लाइव न्यूज़ :

झारखंड में बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण बंगाल के 75 तीर्थयात्री घायल

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:56 IST

Open in App

हजारीबाग, 10 नवंबर झारखंड के हजारीबाग जिले में पश्चिम बंगाल के करीब 75 तीर्थयात्री उस वक्त घायल हो गये, जब उनकी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना चौपारण थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर दनुवा-भनुवा घाट पर हुई।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात हुई दुर्घटना का प्रभाव इतना भीषण था कि सभी 75 यात्री घायल हो गए, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट से बोधगया जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि अधिकांश यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है।

हालांकि, गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों के परिजनों ने उन्हें वहां भर्ती करने से मना कर दिया और उन्हें पश्चिम बंगाल ले गए।

तीर्थयात्रियों को बिहार के बोधगया जाने के बाद उत्तर प्रदेश के वृंदावन की यात्रा करनी थी।

पुलिस के अनुसार, बस को जब्त कर लिया गया है और मामला दर्ज किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग