लाइव न्यूज़ :

बीटीसी चुनाव के पहले चरण में 75 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:29 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात दिसंबर असम में 40 सदस्यीय बोडो क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हुआ, जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

शाम 4:30 बजे मतदान समाप्त होने तक कुल 13,64,018 मतदाताओं में से 75.21 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उदलगुड़ी और बक्सा जिलों के 21 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 130 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई।

असम राज्य निर्वाचन आयोग (एसएसईसी) के एक अधिकारी ने मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना जताई है क्योंकि कई मतदान केंद्रों के भीतर शाम साढ़े चार बजे के बाद भी काफी संख्या में लोग थे। ऐसे लोग शाम साढ़े चार बजे से पहले मतदान केंद्रों में प्रवेश कर गए थे।

मतदान केंद्रों पर लोग कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए दिखे।

दूसरे चरण के तहत 19 निर्वाचन क्षेत्रों में 10 दिसंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में 10,23,404 मतदाता कोकराझार और चिरांग जिलों के 1,407 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके 111 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

दोनों चरणों की मतगणना 12 दिसंबर को होगी, जो सुबह आठ बजे से शुरू होगी और प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी।

बीटीसी का चुनाव चार अप्रैल को होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी फैलने के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया