लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के 75 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों में

By भाषा | Updated: April 22, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल देश में एक दिन में सामने आए 3,14,835 नये मामलों में से 75 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात समेत 10 राज्यों में आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के सुबह तक के डेटा के मुताबिक देश में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3.14 लाख मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 1,59,30,965 पर पहुंच गए हैं।

इन 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और राजस्थान शामिल हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 67,468 मामले सामने आए जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 14.38 प्रतिशत है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 33,106 जबकि दिल्ली में 24,638 नये मामले सामने आए।

देश में 22,91,428 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 14.38 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल मरीजों की संख्या 1,33,890 बढ़ी है।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में कुल 59.99 फीसदी संक्रमित लोग हैं।

वहीं एक दिन में 1,78,841 लोगों के स्वस्थ होने के बाद देश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 1,34,54,880 हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय मृत्यु दर घट रही है और वर्तमान में 1.16 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,104 लोगों की मौत हुई है।

इनमें से 81.08 प्रतिशत मौत के मामले 10 राज्यों से आये हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 568 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 249 लोगों की मौत हुई है।

टीकाकरण के लिहाज से, देश में कुल 13.23 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 19,28,118 सत्रों के माध्यम से 13,23,30,644 टीकों की खुराकें दी जा चुकी हैं।

इनमें से 92,19,544 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक और 58,52,071 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, 1,16,32,050 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को पहली और 59,36, 530 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4,78,67,118 लाभार्थियों को पहली और 57,60,331 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है जबकि 45 से 60 आयु वर्ग के 4,44,28,884 लाभार्थियों को पहली और 16,34,116 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

अब तक दिए गए कुल टीकों में से 59.25 प्रतिशत खुराकें आठ राज्यों में दी गई हैं।

पिछले 24 घंटों में करीब 22 लाख टीकों की खुराकें दी गई हैं।

टीकाकरण अभियान के 96वें दिन (21 अप्रैल को) 22,11,334 टीके दिए गए। 35,499 सत्रों के माध्यम से कुल 15,01,704 लाभार्थियों को पहली खुराक और 7,09,630 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस