लाइव न्यूज़ :

दुर्गा पूजा पर कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश, कहा- सरकारी फंड का 75 फीसदी कोरोना उपकरण खरीदने पर हो खर्च

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 16, 2020 17:54 IST

सीटू नेता सौरव दत्ता ने फायर ब्रिगेड और बिजली वितरण कंपनियों से अनुमति के लिए आवेदन शुल्क में छूट जैसे अन्य अनुदान को चुनौती देते हुए 9 अक्टूबर को डिवीजन बेंच के समक्ष याचिका दायर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के उस फैसले पर सुनवाई की जिसमें उसने दुर्गा पूजा पंडाल पर 50 हजार रुपये का अनुदान देने का फैसला किया था।कोर्ट ने आदेश दिया है कि दुर्गा पूजा आयोजकों को दिए जाने वाले फंड 50,000 का 75 प्रतिशत कोरोना के उपकरण खरीदने में इस्तेमाल किया जाए।

कोलकाताः कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के उस फैसले पर सुनवाई की जिसमें उसने दुर्गा पूजा पंडाल पर 50 हजार रुपये का अनुदान देने का फैसला किया था। कोर्ट ने आदेश दिया है कि दुर्गा पूजा आयोजकों को दिए जाने वाले फंड 50,000 का 75 प्रतिशत कोरोना के उपकरण खरीदने में इस्तेमाल किया जाए और 25 फीसदी लोगों और पुलिस के बीच बंधन को मजबूत बनाने पर खर्च किया जाए।

न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी और अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि राज्य द्वारा दुर्गा पूजा समितियों को दिए गए धन का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है और खरीद बिलों को लेखा-जोखा ऑडिट अधिकारियों को प्रस्तुत करना होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 24 सितंबर को राज्य में 36,946 दुर्गा पूजा समितियों में से प्रत्येक के लिए 50,000 अनुदान देने की घोषणा की थी।

दुर्गा पूजा समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, "COVID-19 महामारी के कारण, यह हम सभी के लिए कठिन समय रहा है। हमने प्रत्येक दुर्गा पूजा समितियों को 50,000 अनुदान देने का निर्णय लिया है।"

सीटू नेता सौरव दत्ता ने फायर ब्रिगेड और बिजली वितरण कंपनियों से अनुमति के लिए आवेदन शुल्क में छूट जैसे अन्य अनुदान को चुनौती देते हुए 9 अक्टूबर को डिवीजन बेंच के समक्ष याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि इस तरह का अनुदान भारत में धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा के खिलाफ है और यह संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों को चोट पहुंचाता है।

राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि यह अनुदान कोविड के सुरक्षा उपकरण खरीदने और सार्वजनिक-पुलिस संबंध के लिए "धर्मनिरपेक्ष उद्देश्यों" के लिए है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया