लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 75 नए मामले, स्वैच्छिक लॉकडाउन 6 दिसंबर तक बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:04 IST

Open in App

लेह, 30 नवंबर लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए। इस बीच कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए नागरिक समाज समूह द्वारा लागू किए गए स्वैच्छिक लॉकडाउन की अवधि सोमवार को छह दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई। यह लॉकडाउन आठ दिन पहले लगाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि संघ शासित क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8,403 हो गई।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 116 मरीजों की मौत हो चुकी है और 7,409 मरीज ठीक हो चुके हैं।

नागरिक समाज समूह ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की भागीदारी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और इसकी अवधि छह दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी।

समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि हितधारकों और चिकित्सा विशेषज्ञों की एक बैठक में स्वैच्छिक तौर पर लगाए गए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के नए मामलों में से 57 लेह और 18 कारगिल के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट