लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ भारत के तहत 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:39 IST

Open in App

प्रयागराज, 30 सितंबर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का नेहरू युवा केंद्र संगठन एक अक्तूबर से एक महीने का स्वच्छता कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है जिसके तहत देशभर से 75 लाख किलो एकल उपयोग प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को यहां करेंगे।

यहां सर्किट हाउस में यह जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि संगठन ने स्वच्छ भारत के नाम से सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र करने का कार्यक्रम चलाने का निर्णय किया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को त्रिवेणी की पावन भूमि से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और उससे समाज के तमाम लोगों को जोड़ा जाएगा।

नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत के इस कार्यक्रम के तहत 75 लाख किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जन भागीदारी से संगठन इस लक्ष्य से कहीं अधिक प्लास्टिक एकत्र करेगा, ऐसी उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने त्रिवेणी की पावन भूमि से इस कार्यक्रम को प्रारंभ करने का निर्णय किया है।

उन्होंन बताया कि इस कार्यक्रम का 31 दिन का कैलेंडर जारी किया गया है और इस मुहिम में अलग अलग संस्थाओं और समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा जिससे इसे जन भागीदारी से जन आंदोलन में बदला जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान शुरू किए जाने से साफ सफाई लोगों के स्वभाव में आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह