स्वच्छ भारत के तहत 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:22 IST2021-09-30T20:22:24+5:302021-09-30T20:22:24+5:30

75 lakh kg plastic waste will be collected under Swachh Bharat | स्वच्छ भारत के तहत 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा

स्वच्छ भारत के तहत 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा

प्रयागराज, 30 सितंबर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का नेहरू युवा केंद्र संगठन एक महीने का स्वच्छ कार्यक्रम एक अक्तूबर से शुरू करने जा रहा है जिसके तहत देशभर से 75 लाख किलो एकल उपयोग प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को यहां करेंगे।

यहां सर्किट हाउस में यह जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संगठन ने स्वच्छ भारत के नाम से सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र करने का कार्यक्रम चलाने का निर्णय किया है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के तमाम लोगों को जोड़ा जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को त्रिवेणी की पावन भूमि से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत के इस कार्यक्रम के तहत 75 लाख किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जन भागीदारी से संगठन इस लक्ष्य से कहीं अधिक प्लास्टिक एकत्र करेगा, ऐसी उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने त्रिवेणी की पावन भूमि से इस कार्यक्रम को प्रारंभ करने का निर्णय किया है।

सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का 31 दिन का कैलेंडर जारी किया गया है और इस मुहिम में अलग अलग संस्थाओं और समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा जिससे इसे जन भागीदारी से जन आंदोलन में बदला जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान शुरू किए जाने से साफ सफाई लोगों के स्वभाव में आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 75 lakh kg plastic waste will be collected under Swachh Bharat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे