लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ भारत के तहत 75 लाख किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:42 IST

Open in App

प्रयागराज, 30 सितंबर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र संगठन एक अक्टूबर से स्वच्छता कार्यक्रम शुरू कर रहा है जिसके तहत अगले एक महीने में देशभर से 75 लाख किलोग्राम एकल उपयोग प्लास्टिक कचरा एकत्र करने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को यहां करेंगे।

नेहरू युवा केंद्र संगठन केन्द्र के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत आता है।

कार्यक्रम के संबंध में नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि संगठन ने स्वच्छ भारत के नाम से सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा एकत्र करने की योजना बनायी है।

75 लाख किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के लक्ष्य के संबंध में संगठन के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से लक्ष्य से ज्यादा कचरा एकत्र किए जाने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का 31 दिन का कैलेंडर जारी किया गया है और इस मुहिम में अलग-अलग संस्थाओं और समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा ताकि इसे जन भागीदारी से जन आंदोलन में बदला जा सके।

सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 744 जिलों और ढाई लाख गांवों को कवर किया जाएगा। प्रति जिला औसतन 10,080 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा। कचरा संग्रह के लिए पर्यटन स्थल, शैक्षणिक संस्थान, बसअड्डे, रेलवे स्टेशन और आसपास के स्थान, राष्ट्रीय राजमार्ग, ऐतिहासिक और धरोहर स्थल, धार्मिक स्थान, अस्पताल और जल संसाधन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?