लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड​​-19 से 75 और नगालैंड में 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 01:13 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 मई असम में बृहस्पतिवार को कोविड​​-19 के कारण 75 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,984 तक पहुंच गई, जबकि 5,468 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,15,554 हो गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही टीकों की आपूर्ति बढ़ाएगी और राज्य में प्रतिदिन एक लाख लोगों को टीका लगाया जा सकता है।

एनएचएम ने एक बुलेटिन में कहा कि वर्तमान में, राज्य में कुल 42,144 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिन में 4,219 रोगियों के बीमारी से उबरने के बाद राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,70,079 हो गई।

इस बीच, नगालैंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 12 और लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 366 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,000 से अधिक हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 12 मौतों के साथ, राज्य में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 177 हो गया।

इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 17,256 हो गए हैं।

राज्य में कुल 12,968 मरीज ठीक हुए हैं और वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,551 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?