लाइव न्यूज़ :

74th Independence Day: कोरोना महामारी के कारण देश भर में सादगी से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

By भाषा | Updated: August 16, 2020 05:42 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि दिल्ली सरकार तब तक स्कूल नहीं खोलेगी जब तक कि वह शहर में कोविड-19 की स्थिति ठीक होने के बारे में ‘‘पूरी तरह से आश्वस्त’’ नहीं हो जाती।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी के बीच देश भर में शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर लोगों की भीड़ को सीमित रखा गया और राज्य के नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे महामारी से घबराये नहीं।

नई दिल्लीः कोविड-19 महामारी के बीच देश भर में शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया किंतु इस अवसर पर लोगों की भीड़ को सीमित रखा गया और राज्य के नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे महामारी से घबराये नहीं तथा इससे मुकाबले के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया। ज्यादातर राज्यों में आधिकारिक समारोह तिरंगा फहराने और मुख्यमंत्रियों तथा राज्यपालों के संबोधन तक सीमित रहा। समारोहों में बेहद कम संख्या में अतिथि मौजूद थे। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने क्रमश: इस अवसर पर अपनी-अपनी सरकारों कर उपलब्धियां गिनायीं और नयी योजनाओं की घोषणा की। दोनों राज्यों में आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अपने-अपने मतदाताओं को लुभाते नजर आए। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि दिल्ली सरकार तब तक स्कूल नहीं खोलेगी जब तक कि वह शहर में कोविड-19 की स्थिति ठीक होने के बारे में ‘‘पूरी तरह से आश्वस्त’’ नहीं हो जाती। इस साल दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम के बजाए दिल्ली सचिवालय में आयोजित किया। 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कोरोना वायरस महामारी को राज्य और देश से भगाने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन जैसा ही जन जागरुकता आंदोलन चलाने का आह्वान किया। गांधीनगर के स्वर्णिम पार्क में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन उनकी सरकार इसके उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। महामारी के कारण 15 साल में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजधानी गांधीनगर में हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई परंपरा के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में समारोह का आयोजन होता था। 

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्वास जताया कि देश कोरोना वायरस महामारी को हराने में सफल रहेगा। बनर्जी ने रेड रोड पर तिरंगा फहराया और राज्य पुलिस के विभिन्न दस्तों की सलामी गारद ली। कार्यक्रम में कुछ ही मंत्री और अधिकारी शामिल हुए थे। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने पहले संबोधन में कहा कि पिछले एक साल में प्रभावी हुए बदलावों के कारण केन्द्र शासित प्रदेश में हालात सामान्य हुए हैं और विकास हो रहा है। 

पंजाब और हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जारी दिशानिर्देश का पालन करने हुए राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस दौरान केवल ध्वजारोहण हुआ और मुख्य अतिथियों ने भाषण दिया। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने चंडीगढ़ के परेड मैदान में एक समारोह में तिरंगा फहराया वहीं हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने संयुक्त राजधानी में राज्य राजभवन में ध्वजारोहण किया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मोहाली के सरकारी कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकुला के परेड मैदान में तिरंगा फहराया। 

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय पर्व देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुणे के काउंसिल हॉल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने राज्यपाल का स्वागत किया। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं