लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोविड-19 के 7,488 नए मामले, 114 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 17, 2021 23:58 IST

Open in App

चंडीगढ़ 17 मई हरियाणा में सोमवार को कोविड-19 के 7,488 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान इसके संक्रमण से 114 मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक सात हजार से अधिक नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,01,915 हो गयी। हरियाणा में अब तक इस महामारी के कारण 6799 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुग्राम में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सर्वाधिक 13 लोगों की मौत हुई जबकि अंबाला में 10, पंचकूला में नौ और पानीपत में आठ लोगों की मौत हुई है।

गुरुग्राम में ही कोविड-19 के सर्वाधिक 1176 नए मामले सामने आए। इसके बाद हिसार में 830, फरीदाबाद में 506 और महेन्द्रगढ़ में 469 नए मामले सामने आए हैं।

हरियाणा में पिछले करीब 15 दिनों से लॉकडाउन लागू है जिसे 24 मई तक बढ़ा दिया गया है।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 83,161 हो गयी है जबकि संक्रमण की दर 8.45 प्रतिशत हो गयी है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 87.18 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos