लाइव न्यूज़ :

दो दिन में मुंबई पहुंचे 745 यात्रियों को पृथकवास में भेजा गया

By भाषा | Updated: December 23, 2020 19:08 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार मध्यरात्रि से अबतक कुल 1,688 यात्री ब्रिटेन सहित दूसरे देशों से आए जिनमें से 745 यात्रियों को पृथकवास में भेजा गया है। यह जानकारी विमानन अधिकारी ने बुधवार को दी।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई किस्म का पता लगने के बाद यूरोप और पश्चिम एशिया के देशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है।

अधिकारी ने बताया कि अबतक यह स्पष्ट नहीं है कि इन 745 यात्रियों में कोविड-19 के लक्षण हैं या नहीं।

बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि गत दो दिनों में दो हजार यात्रियों के मुंबई हवाई अड्डा पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन 1,688 यात्री ही बुधवार दोपहर तक आए।

उन्होंने बताया कि इनमें से 745 यात्रियों को शहर के संस्थागत पृथकवास में रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि बीएससी की टीम गर्भवर्ती महिलाओं, परिजन के अंतिम संस्कार के लिए आए यात्रियों सहित कुछ खास श्रेणी के यात्रियों को पृथकवास से छूट दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा