लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश में कोविड-19 के 742 नए मामले, संक्रमण से नौ और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:53 IST

Open in App

लखनऊ, छह जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो में कोविड- 19 के 742 नये मामले सामने आने के साथ कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 5,90,339 हो गयी है, जबकि नौ और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 8,441 हो चुकी है।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय 11,939 मामलों में से 4,666 लोग गृह पृथक-वास में हैं और 1,245 लोग निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5,69,959 लोग कोविड-19 से ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं और राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 96.55 प्रतिशत है।

बुधवार को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हुई नौ मौतों में से दो- दो गोरखपुर और सीतापुर तथा एक- एक मौत प्रयागराज, बरेली, बुलंदशहर, कन्नौज और भदोही जिलों में हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक 118 नये मामले सामने आये हैं ।

प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण की तैयारियों को लेकर कल पूरे प्रदेश में पूर्वाभ्यास हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!