लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मेघालय में 742 और गोवा में 645 नए मामले

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:22 IST

Open in App

शिलांग/पणजी, 30 मई कोविड-19 के मेघालय और गोवा में क्रमशः 742 और 645 नए मामले सामने आए हैं। दोनों ही राज्यों के स्वास्थ्य विभाग से यह जानकारी मिली है।

मेघालय के स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि राज्य में 974 मरीज पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जो कि नए मामलों से ज्यादा है। वहीं, इस दौरान 13 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई।

उन्होंने बताया कि ईस्ट खासी हिल्स जिले में 10, री भोम, वेस्ट जयंतिया हिल्स और वेस्ट गारो जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई।

वार ने बताया कि राज्य में अब तक संक्रमण के 35,190 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 27,130 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

गोवा में रविवार को कोविड-19 के 645 नए मामले सामने आए और 28 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,55,064 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 1,663 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,38,429 हो गई। गोवा में 14,010 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण की वजह से यहां अब तक 2,625 लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?