लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 7,410 नए मामले, 73 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:51 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 अप्रैल गुजरात में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 7,410 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 73 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि गुजरात में अभी तक कुल 3,67,616 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 4,995 लोगों की मौत हुई है।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 25 लोगों की मौत अहमदाबाद जिले में हुई है, वहीं राजकोट में नौ, वड़ोदरा में सात, साबरकांठा और जूनागढ़ में दो-दो तथा अमरेली, दांग और गांधीनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य में फिलहाल 39,250 लोगों का इलाज चल रहा है।

वहीं राज्य में अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 2,491 नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos