लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 741 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:54 IST

Open in App

रायपुर, 11 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 741 नए मामले सामने आये जिससे राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,85,691 हो गई।

राज्य में शुक्रवार को 268 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 1391 लोगों ने घर पर पृथकवास की अवधि पूर्ण की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 15 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 741 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 59, दुर्ग से 10, राजनांदगांव से 10, बालोद से 14, बेमेतरा से नौ, कबीरधाम से तीन, धमतरी से 14, बलौदाबाजार से 27, महासमुंद से 29, गरियाबंद से 23, बिलासपुर से 16, रायगढ़ से 22, कोरबा से 21, जांजगीर चांपा से 33, मुंगेली से 16 मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,85,691 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं 9,56,459 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 15,932 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,300 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,751 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3118 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट