लाइव न्यूज़ :

केरल में छह अप्रैल को हुए मतदान में 74.06 फीसदी वोट पड़े

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:37 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 अप्रैल केरल में विधानसभा की 140 सीटों के लिए छह अप्रैल को हुए चुनाव में 74.06 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल 2,03,27,893 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिनमें से 1,04,68,936 महिलाएं, 98,58,842 पुरुष एवं 115 अन्य शामिल रहे। राज्य में कुल 2 करोड़ 74 लाख मतदाता हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीका राम मीणा ने कहा था कि 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष रहा।

केरल में कुल 957 उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के 11 सहयोगियों के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमन चांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन और मेट्रो मेन ई श्रीधरन प्रमुख नाम हैं।

केरल में वर्ष 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में 77.53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था जबकि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 77.84 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos