लाइव न्यूज़ :

74 वर्षीय वृद्धा का IBF पद्धति से कराया गया था गर्भाधान, डॉक्टर ने कहा- अब ऐसे लोगों की लग गई है कतार 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2019 20:53 IST

बिहारः प्रसिद्ध बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि 74 वर्ष के बाद आइवीएफ से बच्चे होने से कई कपल केंद्र पर आने लगे हैं. कइयों की उम्र 70 से ज्यादा है.

Open in App
ठळक मुद्दे 74 वर्ष की महिला मंगायम्मा को आइवीएफ पद्धति से दो बच्चे होने पर आईएसएआर की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रसिद्ध बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने काफी नाराजगी जताई है.उन्होंने इसे नियम विरुद्ध बताया है. उनके अनुसार नियमानुसार 18 से 45 वर्ष तक की महिला को ही आईवीएफ कराना चाहिए.

आंध्र प्रदेश की गुंटूर की 74 वर्ष की महिला मंगायम्मा को आइवीएफ पद्धति से दो बच्चे होने पर इंडियन सोसाइटी ऑफ असिस्टेंट रिप्रोडक्शन (आईएसएआर) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रसिद्ध बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने काफी नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे नियम विरुद्ध बताया है. उनके अनुसार नियमानुसार 18 से 45 वर्ष तक की महिला को ही आईवीएफ कराना चाहिए.

प्रसिद्ध बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि 74 वर्ष के बाद आइवीएफ से बच्चे होने से कई कपल केंद्र पर आने लगे हैं. कइयों की उम्र 70 से ज्यादा है. ऐसे में प्रेग्नेंसी खतरे से खाली नहीं होती. आइवीएफ में जटिलताएं ज्यादा होती है. सामान्य मौतों की तुलना में यहां मौतों की संख्या दोगुनी होती है. 

डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि प्रदूषण, सब्जियों में कीटनाशक, मोबाइल और लैपटॉप रखने के कारण भी बांझपन की शिकायत तेजी से हो रही है. पुरुषों में जहां स्पर्म कम हो रहे हैं. वहीं महिलाओं में अंडाणु कम हो रहे हैं, जो बांझपन का कारण हैं. 35 वर्ष से पहले शादी के एक वर्ष तक बच्चा नहीं होने पर बांझपन के संकेत होते हैं. 

उन्होंने यह भी कहा कि बांझपन एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही है, ऐसे लोगों के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) किसी वरदान से कम नहीं है. लेकिन इसके लिए कई गाइडलाइन और कानून भी हैं. जिसे कई आइवीएफ केंद्र पूरे नहीं कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि नियमानुसार 18 से 45 वर्ष तक की महिला को ही आईवीएफ कराना चाहिए. डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे केंद्र के विरुद्ध हम लोग कार्रवाई भी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि देश भर में 4000 से ज्यादा आईवीएफ केंद्र हैं.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं