लाइव न्यूज़ :

आंध्र में कोविड-19 के 739 नये मामले, 14 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:10 IST

Open in App

अमरावती, छह सितंबर आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 739 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 20,22,064 हो गयी जबकि 14 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 13,925 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

कुरनूल जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। राज्य में करीब पांच महीने के बाद नये मामलों की संख्या सबसे कम रही है। कुरनूल में इस वर्ष 16 मार्च को नये मामलों की संख्या शून्य रही थी।

बुलेटिन के मुताबिक आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,333 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,550 हो गयी है।

राज्य के चित्तूर जिले में सर्वाधिक 166 नये मामले सामने आए, इसके बाद एसपीएस नेल्लोर में 114 नये मामले सामने आए। बुलेटिन के मुताबिक राज्य के 11 जिलों में कोरोना वायरस के 100 से कम नये मामले सामने आए।

चित्तूर और प्रकाशम जिले में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के चार-चार मरीजों की मौत हुई। कृष्णा और एसपीएस नेल्लोर में संक्रमण से दो-दो लोगों की जान गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos